फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसलिए 23 सितंबर को कश्मीर कूच कर रहे हैं विभिन्न विभागों के कैजुअल कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू कश्मीर कैजुअल लेबर फ्रंट की 23 सितंबर को ‘कश्मीर चलो’ की कॉल पर कठुआ के कैजुअल कर्मियों को भी इसमें सम्मिलित होने का आह्वान किया है। शनिवार को शहीद भगत सिंह पार्क कठुआ में फ्रंट के अध्यक्ष तनवीर हुसैन और उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने विभिन्न विभागों के कैजुअल कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने आह्वान किया कि सरकार से अपनी लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए कर्मी कश्मीर कूच करें। चेतावनी दी गई है कि यदि 23 तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो सरकार बड़ा आंदोलन झेलने को तैयार रहे। इसके बाद महात्मा गांधी की जयंती पर राजभवन और सचिवालय कूच किया जाएगा।
विज्ञापन

तनवीर हुसैन ने बताया कि फ्रंट की ओर से कश्मीर चलो की कॉल दी गई है, जिसकी शनिवार को आधिकारिक तौर पर कठुआ में भी घोषणा की गई है। विभिन्न विभागों के कैजुअल लेबर को भी इसमें शामिल होने का आह्वान किया गया है। इसमें पीडीडी, सफाई कर्मचारी, सिंचाई आदि के कर्मी मार्च करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले 20 से 25 वर्षों से विभागों में काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनके भविष्य को लेकर संजीदा नहीं है। सरकार से उन मांगों को मनवाने के लिए यह कूच है, जिन्हें वो पहले मान चुकी है जो इन कर्मियों का हक है।
उन्होंने कहा कि 23 सितंबर को सड़कों पर कर्मियों की भीड़ को प्रशासन को रोकना मुश्किल होगा। इससे पहले मुद्दे को सुलझाया जाए और मांगों को पूरा किया जाए। कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद हक मिलेंगे लेकिन नहीं मिले। आज कर्मचारी और युवा सड़कों पर हैं। नेता स्थानीय मुद़्दों पर बात नहीं करना चाहते। इसका खामियाजा केंद्र सरकार और स्थानीय नेताओं को आने वाले चुनावों में भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें