फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में कासो के दौरान भड़की हिंसा, सुरक्षा बलों पर भारी पथराव, 35 घायल

Mon, 06 Aug 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पत्थरबाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर रविवार की शाम चलाए गए कासो के दौरान हिंसा भड़क उठी। पथराव के बाद स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पैलेट गन का इस्तेमाल करने के साथ ही हवाई फायरिंग करनी पड़ी। हिंसक झड़पों में 35 लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने जिले के हांजी दमहालपोरा के खुरी बटपोरा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। कासो शुरू होते ही युवा सड़कों पर उतर आए और सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया। भारी पथराव के बाद सुरक्षा बलों ने हालात को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो पेलेट गन का इस्तेमाल किया। हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल हुए छह युवाओं को श्रीनगर रेफर किया गया है। हिंसक झड़पों के चलते इलाके में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें