श्रीनगर के ईदगाह में सुरक्षा बलों ने कासो चलाया। इलाके में आतंकियों के छिपे होने सूचना पर सुरक्षा बलों की ओर से यह अभियान चलाया गया। श्रीनगर के पुराने शहर के ईदगाह इलाके में शुक्रवार सुबह लोग भारी संख्या में सुरक्षा बलों को देख कर चौंक गए।
विज्ञापन
इस बीच जानकारी मिली कि सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया है। उन्हें इनपुट मिला था कि इलाके में आतंकियों की मूवमेंट है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह आपरेशन काफी देर तक जारी रहा और इस बीच जवानों ने घर-घर जाकर तलाशी ली।