उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना ने वीरवार को कासो चलाया। सूत्रों के अनुसार इलाके में दो विदेशी आतंकी मौजूद थे जो मौके का फायदा उठाते हुए फरार होने में कामयाब रहे। आतंकियों की तलाश के लिए अतिरिक्त जवानों को भी बुलाया गया।
जिले के चंदसुमा इलाके के करीब सेना को आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इस सूचना पर सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ की 53 बटालियन और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इलाके में साझा तलाशी अभियान छेड़ा। इस दौरान सुरक्षाबलों ने घर-घर की तलाशी भी ली, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग नहीं लगा।