पाकिस्तान की नापाक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज यानी कि शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से फायरिंग की जा रही है। जिसका भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।
इससे पहले बुधवार को बुधवार को पाकिस्तानी सेना ने जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर और मेंढर सबडिवीजन के मनकोट और बालाकोट सेक्टरों में सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की।
इस दौरान मनकोट सेक्टर के सोनागली क्षेत्र में तैनात बीएसएफ की 72वीं बटालियन का जवान विकास चात्रेया पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। उनकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों का माकूल जवाब दिया।