रामबन। जिले के एक मदरसा प्रमुख पर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के आरोप में एक मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, एक समाचार पत्र में प्रकाशित एक विज्ञापन को लेकर एक धार्मिक नेता की शिकायत पर बनिहाल में गुलाम रसूल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। रसूल पर दूसरे समुदाय की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है।