फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो थानों में बाइक व स्कूटी चोरी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के पक्का डंगा व बस स्टैंड पुलिस स्टेशनों में दो वाहन चोरी के मामले दर्ज किए गए हैं। बुधवार जानीपुर की रहने वाली सुजीरा शेख ने पुलिस को शिकायत दी कि चौक चबूतरा के पास उसने स्कूटी नंबर जेके02बीक्यू 7043 पार्क की थी। कुछ देर के लिए वह दुकान पर गई और जब वापस आई तो स्कूटी गायब थी। बस स्टैंड पुलिस स्टेशन में अमर अहरीबाल ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने अस्थायी नंबर वाली बाइक बस स्टैंड पार्क की हुई थी। बाइक चोरी हो गई है। दोनों ही शिकायतों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें