श्रीनगर। डोमिसाइल के खिलाफ सोशल मीडिया फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में प्रमुख कारोबारी मुबीन शाह के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। कश्मीर में पैदा होने वाले मोबिन फिलहाल मलयेशिया में हैं। उन्होंने फेसबुक पर गांव, मुहल्ला व शहर समितियों से आगे आकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति उनके इलाके में न रहने पाए। वे गैर कश्मीरियों को स्थान देने वालों का सामाजिक बहिष्कार करें। यदि कोई प्रशासनिक अधिकारी गैर कश्मीरियों को डोमिसाइल देता हुआ मिला तो उसका भी बहिष्कार करें।
जेल में बुजुर्ग कैदी की मौत
श्रीनगर। श्रीनगर सेंट्रल जेल में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग कै दी की मौत हो गई। बडगाम जिले के चरार ए शरीफ के अली मोहम्मद को 19 सितंबर 2019 को जेल में लाया गया था। रविवार की सुबह बाथरूम में अचानक वह गिर पड़ा और बेहोश हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। जेल के एसएसपी ने डीसी को पत्र लिखकर कैदी का पोस्टमार्टम कराने को कहा है।