संवाद न्यूज एजैंसी सांबा। जिला पुलिस ने एक अन्य व्यक्ती को हिरास्त मे लिया है जो माहराष्ट्रा से रामगढ के गांव शहजादपुर में अपने घर पहुंचा था के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जो विभिन्न प्रतिबंधित रेड जोन को पार कर रामगढ पहुंचा था। जिला पुलिस एसएसपी से मिली जानकारी के अनुसार की देश भर में लॉकडाउन के बीच माहराष्टा से रामगढ की यात्रा कर रहे उक्त व्यक्ति की विश्वसनीय सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस थाना रामगढ की पुलिस पार्टी ने अपराधी व्यक्ति का पता लगाया, जिसका नाम संजे कुमार पुत्र गौरी शंकर निबासी शहजादपुर रामगढ सांबा को तुरंत स्वास्थ्य विभाग की सहायता से होम क्वारंटाइन रखा गया है।उक्त व्यक्ती के पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि वह माहराष्ट्रा से से आवश्यक वस्तुओं को ले आ रहे एक ट्रक में लिफ्ट लेने के बाद घर पहुंचने की कोशिश कर रहा था।उक्त व्यक्ति जानता है कि यह बीमारी जीवन के लिए खतरनाक है, लेकिन इसके बावजूद उसने अम्बाला, माहराष्टा से रामगढ तक की यात्रा करके लापरवाही, दुर्भावना से यह हरकत की है, अपने यात्रा इतिहास को छिपाते हुए विभिन्न रेड जोन को पार किया है, जिससे उस की जान को खतरा है बहीं बह अपने परिवार के सदस्यों और बड़े पैमाने पर आम जनता के लिए भी खतरा है। उक्त व्यक्ति ने मानव के लिए खतरनाक और संक्रामक बीमारी कोविड -19 के प्रसार को लापरवाही और दुर्भावनापूर्ण तरीके से बढ़ावा दिया है। उस के खिलाफ रामगढ पुलिस ने एफआईआर नं. 41/ 202.यूएस 269/ 270/ 188 आईपीसी के तहत मामला दायर कर लिया है।