संवाद न्यूज एजैंसी सांबा।भारतीय जनता पार्टी सांबा मंडल इकाई की ओर से पुलिस अधिकारियो को सम्मनित किया गया।भाजपा सांबा मंडल अध्य्क्ष मोहिंदर पाल विक्का ब उनकी टीम ने आज रख अम्ब टाली पुलिस चौकी पर जाकर चौकी प्रभारी तारिक़ ब उनकी पूरी टीम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर धन्यवाद पत्रिका ब फूल देकर उन्हें सम्मनित किया। इस मुसीबत के दौर में जिस तरह ब दिन रात लोगो की सेवा में जुटे है उनका काम सराहनीय है भाजपा नेताओ ने कहा कि हमारी टीम हमेशा उनका सहयोग करेगी और लोगों को लगातार लॉकडाउन का पालन करने की सलाह दे रही है। इस अबसर पर भाजपा के बरिष्ठ कार्यकर्ता ब संदोह पंचायत के नायब सरपंच दवेन्द्र सिहं सोनू ,मंडल उपाअध्य्क्ष बिहारी लाल ,मंडल महामंत्री संजीव चौधरी,सचिब निशा पंच ,जोगिंदर ब सामाजिक कार्यकर्ता विकास ब मोती भी उन के साथ थे ।