फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कांस्टेबल पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर एसीबी ने पुलिस के बर्खास्त कांस्टेबल फिरदौस अहमद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि एसीबी ने कांस्टेबल पर लगे आरोपों की जांच की और उसकी चल और अचल संपत्ति को आय से अधिक पाया। इसमें हुगाम, श्रीगुफवारा, अनंतनाग में पैतृक भूमि पर निर्मित दो मंजिला आवासीय भवन, एस्टेट मचभवन मट्टन में 1 कनाल 10 मरला भूमि पर स्थित महलनुमा घर, मोवोरा, तहसील सालार, पहलगाम में स्थित होटल ग्रैंड लॉर्ड्स (एक तिहाई हिस्सा) और तवी विहार, सिदरा जम्मू में स्थित दो मंजिला मकान शामिल हैं।
विज्ञापन

परिणामस्वरूप, जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बर्खास्त कांस्टेबल के विरुद्ध पुलिस स्टेशन एसीबी अनंतनाग में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। तलाशी के दौरान यह बात सामने आई कि अभियुक्त को पुलिस हाउसिंग कॉलोनी बेमिना में एक पुलिस क्वार्टर भी आवंटित है। मामले की आगे की जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें