फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

Fri, 15 Nov 2019 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, रामबन
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर लिंक रोड पर वीरवार देर रात नौ बजे होचा कंठी के पास एक कार अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई जा गिरी। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया। कार के परखच्चे उड़ गए थे और शव खाई में पड़ेहुए थे। देर रात शवों को सड़क पर लाए जाने का प्रयास किया जा रहा था।  

जानकारी के अनुसार कंठी रामबन निवासी सुरजीत सिंह (43) और कुमेख राजगढ़ निवासी तनेश्वर सिंह (23) कार से कंठी से गाढ़ी की तरफ जा रहे थे। हल्की बारिश हो रही थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान लिंक रोड पर होचा कंठी के पास कार अनियंत्रित हो गई। कार दो सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। दोनों शव खाई में पड़े हुए थे। 

रामबन पुलिस और स्थानीय सिविल क्यूआरटी के सदस्यों ने शवों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। देर रात खबर लिखे जाने तक दोनों के शवों को निकालने की जद्दोजहद की जा रही थी। 

रामबन पुलिस का कहना है कि दोनों की पहचान हो गई है। बारिश होने के कारण सड़क गीली थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि कार स्किट होने से नीचे खाई में गिर गई। शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। परिजनों को सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें