फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में कार का हुआ ब्रेक फेल, 250 फीट गहरी खाई में गिरी, चार की मौत छह घायल

Wed, 13 Nov 2019 03:37 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
किश्तवाड़ सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर सरथल माता के दरबार में लंगर लगाने जा रहे लोगों का वाहन करीब 250 फुट नीचे नाले में गिरने से एक छात्रा सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर दो घायलों को चॉपर से जीएमसी रेफर कर दिया गया। घटना का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे लंगर कमेटी का वाहन (जेके17-6487) पलमाड़ जोधानगर से किश्तवाड़ होकर सरथल माता के दरबार की तरफ जा रहा था। इसमें कुल छह लोग सवार थे। लंगर कमेटी के सदस्यों ने रास्ते में चार लोगों को वाहन में बिठाया, जिनमें दो स्कूल की छात्राएं, एक छात्रा का चचेरा भाई और एक अन्य व्यक्ति शामिल था। वाहन में कुल दस लोग सवार हो गए। 

जैसे ही वाहन सरथल मंदिर मोड़ पर पहुंचा तो नीचे उतराई में अचानक ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बठा और वाहन करीब 250 फीट नीचे नाले में जा गिरा। वाहन के नाले में गिरते ही चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास से लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचित करने के साथ बचाव कार्य में जुट गए। 
विज्ञापन


कुछ समय के बाद पुलिस व सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत में सुधार न होने पर दो घायलों को जीएमसी रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचाराधीन वाहन चालक ने बताया कि मंदिर के समीप पहुंचने वाले ही थे कि मोड़ से पहले ही उतराई में ब्रेक फेल हो गया।

-दो दिन में दो हादसे, 20 की मौत
इससे पहले मंगलवार को डोडा जिले में यात्रियों का एक ओवर लोड वाहन एक पहाड़ी से लगभग एक हजार फुट नीचे खाई में गिरने से मरमत इलाके में 16 लोगों की मौत हो गई थी। चिनाब घाटी में दो दिन में दो हादसों में बीस लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें