फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमला: कार बॉम्बर ने काफिले की तीसरी बस को बनाया था निशाना

Sat, 16 Feb 2019 05:59 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
pulwama attack
विज्ञापन
सीआरपीएफ के डीजी आरआर भटनागर ने नेशनल हाईवे पर पुलवामा में हुए हमले में अन्य आतंकियों के शामिल होने की संभावना को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना को इकलौते आतंकी ने अंजाम दिया, जिसमें 40 जवान शहीद हुए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आतंकियों ने चलते काफिले को निशाना बनाने के लिए नए ट्रेंड का उपयोग किया है। यह लोन वुल्फ अटैक था जिसमें अकेले आतंकी ने हमला किया। एक कार बॉम्बर बाई तरफ से हाईवे पर आया और उसने हमारी बस को हिट किया।

उसने काफिले की तीसरी बस को निशाना बनाया, जिसमें 40 जवानों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि हमारे पास हमले का कोई स्पेसिफिक इनपुट नहीं था। बताया कि काफिले में 2500 जवान श्रीनगर आ रहे थे।
विज्ञापन


यह काफिला सुबह साढ़े तीन बजे जम्मू से चला था। उम्मीद थी कि काफिला शाम तक श्रीनगर पहुंच जाएगा। इससे पहले ही आतंकियों ने काफिले को निशाना बनाया। 

हमले के बाद शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचे डीजी ने जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है। इससे पहले उन्होंने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें