रेलवे स्टेशन जम्मू पर पहुंची अर्ध सैनिक वालों की कंपनी का स्वागत करते अधिकारी
जम्मू ।
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को केंद्र से अर्ध सैनिक वलों की अतिरिक्त कंपनियां जम्मू में पहुंची। रेलवे स्टेशन जम्मू पर इन कंपनियों के पहुंचने पर पुलिस की तरफ से स्वागत किया गया ।जानकारी के अनुसार 500 अतिरिक्त कंपनियां चुनाव ड्यूटी के लिए जम्मू कश्मीर में भेजी जा रही हैं ।अब तक 40 कंपनियां जम्मू में पहुंच चुकी हैं। इनको कश्मीर में पहले चरण में होने वाले मतदान में तनाती के लिए जम्मू से रवाना कर दिया गया है।