फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का बड़ा फैसला: अमरनाथ यात्रा के लिए कैप डायरेक्टर नियुक्त, 63 अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

Tue, 16 Jun 2026 12:50 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

अमरनाथ यात्रा के सुचारु संचालन के लिए सरकार ने कैप डायरेक्टर और असिस्टेंट कैप डायरेक्टर की नियुक्ति की है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत 63 अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2026 - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर सरकार ने अहम प्रशासनिक कदम उठाते हुए कैप डायरेक्टर और असिस्टेंट कैप डायरेक्टर की नियुक्ति कर दी है। इसके साथ ही कुल 63 अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि यात्रा को सुचारु और सुरक्षित तरीके से संचालित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 आगामी अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) भीम सेन तुति ने अधिकारियों को पूरी तरह से ऑपरेशनल रूप से तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

यह निर्देश उन्होंने 3 जुलाई से शुरू होने वाली 57 दिवसीय वार्षिक अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में सेना,सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, खुफिया एजेंसियों, ट्रैफिक पुलिस, एसडीआरएफ और रेलवे पुलिस के अधिकारी शामिल हुए।

आईजीपी ने बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने और आने वाले केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को सही तरीके से ब्रीफ करने पर जोर दिया।

बैठक में भगवती नगर रजिस्ट्रेशन केंद्र, बेस कैंप और यात्रा मार्ग पर स्थित आवास केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। इसके अलावा तैनाती योजना, खुफिया समन्वय, निगरानी, प्रवेश नियंत्रण, काफिला सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें