मीरा साहिब में कैंडल मार्च निकालते लोग।
मीरां साहिब। सरपंच रमेश कुमार महेशी के नेतृत्व में शुक्रवार को गांव मलिकपुर से लखीमपुर में दो सगी बहनों की निर्मम हत्या किए जाने पर उनकी आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल लोग कई प्रकार की तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर दोनों सगी बहनों की निर्मम हत्या किए जाने पर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग के लिए लिखा था। सरपंच ने कहा कि दलित समाज की दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने पर पेड़ के साथ लटका दिया गया। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। मार्च में काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। संवाद