फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी बीमारी रोकने के लिए दूसरे दौर का टीकाकरण शुरू

विज्ञापन
टीकाकरण करते पशुपालन विभाग के डॉक्टर
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग ने शुक्रवार को दूसरे दौर के टीकाकरण अभियान शुरू किया। इस दौरान 600 टीके और भेजे गए हैं। शुक्रवार को बाड़ी ब्राह्मणा के मीन चाढ़का वीरपुर दाता तालाब क्षेत्र में वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन अशरफ मीर की देखरेख में टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग द्वारा 200 पशुओं जानवरों का टीकाकरण किया गया। वहीं टीकाकरण निरंतर समय पर होने से जानवरों में लंपी बीमारी के लक्षण भी कम हुए हैं। बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक की बात करें तो कुछ दिनों से नया केस लंपी का सामने नहीं आया है। हालांकि कुछ छोटे बछड़े में लंपी के शुरुआती लक्षण के बाद घुटने सूजने के केस सामने आ रहे हैं, लेकिन पशुपालन विभाग द्वारा निरंतर उनकी पैरवी की जा रही है। इसके अलावा बाड़ी ब्राह्मणा में लंपी के गंभीर मामले 20 के करीब थे, जिनकी हालत में काफी सुधार हुआ है, और धीरे-धीरे वह चारा भी खा रहे हैं। पहले से काफी ज्यादा उनकी सेहत में सुधार हुआ है।
इस मौके पर बड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक के वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन डॉक्टर अशरफ मीर ने बताया कि टीकाकरण होने से लंपी बीमारी में कुछ गिरावट आई है। इसका वायरस भी हल्का पड़ना शुरू हो गया है। इसमें जानवरों की सेहत में पहले से काफी सुधार हो रहा है। जो जानवर इस बीमारी की चपेट में थे, वह धीरे-धीरे चारा खाना शुरू कर रहे हैं। उनकी हालत पहले से काफी ज्यादा बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें