विजयपुर। कस्बा के युवाओं और गणमान्य लोगों ने दिल्ली में हुए युवक रिंकू शर्मा की हत्या के विरोध में विजयपुर में रैली के साथ कैंडल मार्च निकाला। कहा कि रिंकू शर्मा के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। इस समय श्रीराम मंदिर बनाया जा रहा है। उसी के चलते युवा पीढ़ी घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा कर रही है। उस समय युवक पर हमला किया गया। कैंडल मार्च में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और उसकी आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। संवाद