फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापकों ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
बिलावर में कैंडल मार्च निकालकर शहीद अध्यापकों को श्रद्धांजलि देते जम्मू कश्मीर टीचर्स फेडरेशन ? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। जम्मू कश्मीर टीचर्स फेडरेशन के बैनर तले बिलावर में अध्यापकों ने श्रीनगर में शहीद हुए दो अध्यापकों की याद में कैंडल मार्च निकाला। शनिवार को लोक निर्माण विभाग कार्यालय में फेडरेशन के प्रांतीय सचिव विजय कुमार की अध्यक्षता में अध्यापकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अध्यापकों ने मुख्य बाजार से होते हुए कैंडल मार्च भी निकाला। उन्होंने सरकार से मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी दी जाए। कैंडल मार्च में मौजूद अध्यापकों ने शहीद अध्यापक अमर रहे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर विशन दास, सूरज देव, हंसराज, भूषण कुमार, जहांगीर, खेमराज, बिट्टू राम, अमजद हुसैन, विशाल शर्मा, तिलक राज, आदि अध्यापक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें