फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परगवाल में कैंडल मार्च निकालकर शिक्षकों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
परगवाल में कैंडल मार्च निकाल कर मारे गए शिक्षकों को श्रद्धांजलि देते शिक्षक
विज्ञापन
परगवाल। कश्मीर में आतंकियों द्वारा दो शिक्षकों की हत्या के विरोध में शनिवार को टीचर ज्वाइंट एक्शन कमेटी की तरफ से कैंडल मार्च निकाला गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह की देखरेख में निकाली गई मार्च में शिक्षकों समेत उनके परिवार वालों ने भी हिस्सा लिया। मार्च मुख्य चौक से बाजार को निकला। इस मौके पर शिक्षकों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई। कैंडल मार्च में सरपंच राम स्वरूप शर्मा, कुलजीत सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, अजय सिंह, विवेक सिंह, राजेंद्र शर्मा, अजय सिंह, अशोक कुमार, अंकुश मन्हास, जगतर सिंह, बिंदिया कुमारी, रीना कुमारी, ज्योति देवी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें