फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर में नहरें 15 से होंगी लबालब, ग्रामीण क्षेत्रों में अभी इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा, मीरां साहिब, बिश्नाह, अरनिया सहित अन्य जगहों पर मलबा निकालने का काम जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। 15 मार्च से शहर की नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा। विभाग के अनुसार शहर की नहरों में सफाई पर काम पूरा कर लिया गया है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में सफाई का काम पूरा नहीं हो पाया है। रावी तवी नहर में विजयपुर, सांबा मढ़ीन, हीरानगर, राजपुरा जबकि रणवीर नहर से आरएस पुरा, मीरां साहिब, बिश्नाह, अरनिया सहित अन्य जगहों पर मलबा निकालने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

रणवीर नहर 60 किलोमीटर लंबी है। इसमें 40 किलोमीटर तक सफाई का काम पूरा हो गया है, जबकि रावी तवी नहर 25 किलोमीटर लंबी है। इसमें 15 किलोमीटर तक सफाई हो चुकी है। शेष बचे इलाके में काम जोरों पर है। मीरां साहिब और सतवारी के पास नहरों में हालत यह है कि मलबा और पालिथीन नहरों में तैर रहा है। कुछ हिस्सों से नहर की सफाई हुई है। सिंचाई विभाग के अनुसार 15 से शहर भर में नहरों में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन





डेढ़ करोड़ हो चुका है खर्च
नहरों की सफाई पर दो करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। अभी तक डेढ़ करोड़ रुपये का काम हो चुका है। शेष काम को पूरा करने के लिए अब काम जारी है।
-

कोट
शहर में नहरों की सफाई का काम पूरा हो चुका है। ग्रामीण इलाकों में अंतिम चरण में है। अब रात-दिन सफाई होगी। पहले शहर में पानी छोड़कर नहरें भरी जाएंगी।
- राजेंद्र गुप्ता, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें