फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 जुलाई तक विंटर स्कूल बंद

Fri, 08 Jul 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झुलसा देने वाली गर्मी ने पहाड़ी क्षेत्रों में भी कहर बरसाना शुरू कर दिया है। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने जम्मू संभाग के विंटर जोन स्कूलों में पहली से 17 जुलाई तक छुट्टियों का एलान कर दिया है। 17 दिन सभी सरकारी और निजी स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे।
विज्ञापन

 
पहाड़ों की पहचान ठंडे मौसम से है, लेकिन इस बार भीषण गर्मी ने पहाड़ो को भी झुलसा कर रख दिया है। जम्मू संभाग के पर्वतीय इलाके पूरी तरह से गर्मी की चपेट में हैं और स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कश्मीर की तर्ज पर जम्मू संभाग में भी विंटर जोन स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं।

शुक्रवार को एक जुलाई से 17 जुलाई तक स्कूल बंद रहेंगे। अगर शिक्षा विभाग के पास निजी स्कूलों को खोले जाने की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जम्मू संभाग में किश्तवाड़, डोडा, रामबन, उधमपुर, रियासी, पुंछ जिले में विंटर जोन के सरकारी और निजी स्कूल हैं। अब 18 जुलाई को स्कूल खुलेंगे। इनके साथ समर जोन स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां 17 जुलाई तक पहले से ही चल रही हैं। अब समर व विंटर जोन स्कूल एक साथ 18 जुलाई को खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें