फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू केंद्रीय विवि में सांस्कृतिक महोत्सव उड़ान का आगाज

Wed, 12 Apr 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
jammu univercity - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में वीरवार को वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव उड़ान का आगाज हुआ। वाइस चांसलर प्रो. अशोक आइमा ने पारंपरिक ज्योति प्रज्वलित कर महोत्सव का आगाज किया। तीन दिवसीय महोत्सव के पहले दिन रंगोली, कोलाज मेकिंग और आन स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 
विज्ञापन


रंगोली में विभिन्न विभागों से 118 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कोलाज मेकिंग में 27 और आन स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में 23 प्रतिभागियों ने शिरकत की। अगले दो दिनों में लाइक वोकल सोलो, फोटोग्राफी, माइम, स्किट, मिमिक्री, फैंस ड्रेस, लोक समूह गीत और लोक नाच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिताओं के परिणाम महोत्सव के आखिरी दिन 18 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इससे पूर्व वाइसं चांसलर प्रो. अशोक आइमा ने कहा कि विद्यार्थियों को संस्कृति व खेल गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें