फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव पर सरगर्मियां बढ़ीं

Mon, 05 Sep 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय की सिंडीकेट बैठक में नए नियमों के तहत छात्र संघ के चुनाव करवाने के लिए हरी झंडी मिलने के बाद छात्र संगठनों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पहली बार जम्मू विश्वविद्यालय में हो रहे इस चुनाव में कड़ी टक्कर होने के  संकेत हैं।
विज्ञापन


सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के आधार पर चुनाव करवाए जाने हैं। यूजी और पीजी का नया सेशन शुरू होने के साथ चुनाव को लेकर सितंबर में नोटिफिकेशन जारी हो सकती है।

डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. सतनाम कौर का कहना है कि चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर तैयारी की जा रही है। नए मानदंड के तहत ही चुनाव करवाए जाएंगे। 

विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र संघ चुनाव करवाने की कई बार घोषणाएं कर चुका है, लेकिन मानदंडों के तय न होने से चुनाव नहीं करवाए जा सके। इस अकादमिक सत्र में करवाए जाने वाले चुनाव में कई छात्र संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें