ओरेकल, गूगल, एप्पल, आईबीएम, बीएसई (बांबे स्टाक एक्सचेंज) और टीडीएस जैसी इंटरनेशनल कंपनियों के साथ अनुबंध करके रयात-बाहरा यूनिवर्सिटी ने कई अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम शुरू किए हैं। इसमें बीटेक और एमबीए के विद्यार्थियों को इंडस्ट्री बढ़ती चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया जाएगा।
रयात-बाहरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने कहा कि आरबीयू चाहती है कि उसके विद्यार्थी आधुनिक तकनीक सीखें और सभी तरह की चुनौतियों के लिए तैयार रहें। इस दिशा में लांच किए गए नए प्रोग्राम डोमेन स्किल, साफ्ट स्किल और इंडस्ट्री इंटरफेस पर फोकस होगा।
परीक्षाओं में इवेल्युएशन सिस्टम ऐसा रखा जाएगा जिसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिले। आंत्रप्रिन्योरशिप स्किल डेवलपमेंट पर भी खास फोकस रहेगा। नए प्रोग्राम की खासियत यह है कि रोजगार, प्लेसमेंट के लिए संयुक्त कमेटी का गठन होगा, जिसमें कंपनी के लोग, आरबीयू के विद्यार्थी और फैकल्टी शामिल होगी।
कंपनी के सीनियर स्तर के पदाधिकारी एडवाइजरी वोर्ड के सदस्य होंगे जो प्रशिक्षण प्रोग्राम का प्रबंधन संभालेंगे। वीसी डा. संदीप कौड़ा ने कहा कि आरबीयू ने ओरेकल यूनिवर्सिटी के साथ ओरेकल वर्कफोर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत ओरेकल डेटाबेस एंड एनेलिटिक्स, जावा एंड ओरेकल आईओटी और ओरेकल एंटरप्राइजेज रिसोर्स प्लानिंग स्पेशलाइज्ड डिग्री प्रोग्राम लांच किए हैं। नए अकादमिक सेशन में बीएससी एग्रीकल्चर और एग्रीकल्चर डिप्लोमा कोर्स शुरू करने का फैसला लिया गया है।