फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय में 'गलत सूचना एक खतरा' विषय पर पैनल चर्चा

Sun, 02 Feb 2020 04:28 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल ऑडिटोरियम में इंडिया फर्स्ट फाउंडेशन (आईएफएफ) द्वारा 'गलत सूचना एक खतरा विषय पर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निदेशक सूचना डॉ. सैयद सेहरिश असगर मौजूद रहीं। उन्होंने इस मुद्दे से निपटने के लिए जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने फर्जी समाचारों के प्रसार को सीमित करने के लिए आवश्यक उपायों पर प्रकाश डाला। डॉ. सेहरिश ने कहा कि सोशल मीडिया लोगों के दिमाग पर गहरा प्रभाव छोड़ता है, इसलिए इस क्षेत्र से जुड़े हर व्यक्ति को अपनी भूमिका और जिम्मेदारी को पूरी सावधानी के साथ निभाना चाहिए।

उन्होंने प्रामाणिक समाचार और तथ्यों के प्रसार को सुनिश्चित करने की दिशा में सूचना विभाग द्वारा की जा रही कई पहलों पर विस्तार से बताया। इसके साथ ही ब्रिगेडियर बृजेश पांडे और एआईजी मनोज कुमार पंडित ने इस संबंध में अपनी भूमिका और जिम्मेदारी को साझा करते हुए कहा कि सोशल मीडिया में गलत सूचनाओं से निपटने में पुलिस और सेना की बहुत बड़ी भूमिका है।
विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल हो रहे फर्जी समाचारों के खतरे को रोकने के लिए सरकारी एजेंसियों के समय पर हस्तक्षेप की आवश्यकता पर जोर दिया। जेयू के वीसी ने भी इस विषय पर अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें