डायरेक्टोरेट ऑफ स्कूल एजूकेशन की तरफ से रविवार को 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूली विद्यार्थियों के लिए आयोजित क्विज प्रतियोगिता में 10 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभाग ने विजेता चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विजेताओं की सूची जल्द तैयार की जाएगी।
डायरेक्टोरेट की वेबसाइट पर जिला स्तर पर विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे। आंसर की भी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी ताकि विद्याथी क्विज में दिए गए प्रश्नों के सही उत्तर रिजल्ट आने से पहले देख सकते हैं।
यह प्रतियोगिता रविवार शाम 5 बजे ऑनलाइन आयोजित की थी। इसमें विभिन्न प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के लिए विभाग की तरफ से वेबसाइट केवल 30 मिनट के लिए खोली गई थी। इस दौरान विद्यार्थियों को 40 प्रश्नों का जवाब देना था।