फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 की परीक्षा में नकल करते नौ पकड़े गए

Mon, 06 Nov 2017 11:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
12वीं कक्षा की परीक्षा के दौरान नकल की सूचना मिलने पर सोमवार को जिला विकास आयुक्त अंग्रेज सिंह राणा ने शहर के दो परीक्षा केंद्रों 3622 -डी और 3621- सी में औचक निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

जिला विकास आयुक्त ने नकल करने पर नौ विद्यार्थियों के खिलाफ मामला बनाया। वहीं लगातार नकल होने पर इन दोनों परीक्षा केंद्रों के सुपरिंटेंडेंट संजीत शर्मा लेक्चरर हायर सेकेंडरी स्कूल नागसैनी और आलिफ भट्ट लेक्चरर हायर सेकेंडरी छात्रू को सस्पेंड किया।
वेतन बंद रखने के भी आदेश दिए। जिला विकास आयुक्त ने अन्य सभी शिक्षकों को चेतावनी देते हुए उन्हें सही प्रकार से परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी निभाने पर जोर दिया। यह भी कहा कि जो भी नकल करवाते पकड़ा गया या किसी के परीक्षा केंद्र में इस तरह का मामला पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें