फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस, बीडीएस परीक्षा की तैयारियां तेज

Mon, 06 Jun 2016 05:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
लिखित परीक्षा - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
रियासत में आगामी 31 जुलाई को एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए करवाई जा रही कामन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा की तैयारियां तेज की गई हैं। जेएंडके बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (बीओपीईई) के चेयरमैन जीएच तांत्रे ने बताया कि 6 से 16 जून तक उम्मीदवारों से आनलाइन आवेदन लेने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


इसके लिए रविवार को नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। इसमें निर्धारित तिथि को ही सुबह और दोपहर के सत्र में फिजिक्स और केमिस्ट्री और बायो की परीक्षा करवाना प्रस्तावित है। परीक्षा में राज्यभर से करीब बीस हजार उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद है। 

परीक्षा की तिथि घोषित होने के साथ हजारों उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। इसमें कोचिंग सेंटरों का भी सहारा लिया जा रहा है। इसमें रिवीजन पर जोर देने के साथ अन्य छूटे हुए बिंदुओं को कवर किया जा रहा है। छात्र राजीव गुप्ता ने कहा कि बोर्ड की ओर से उन्हें करीब दो माह का समय दिया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में वे परीक्षा की तैयारी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसी परीक्षा के नतीजों पर उनका भविष्य निर्भर करेगा। इस परीक्षा में कुल सौ सीटों के लिए कांटे की टक्कर रहेगी। परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से जम्मू, कश्मीर और लद्दाख संभाग में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

छात्रा रजनी शर्मा ने कहा कि वे पूर्व की परीक्षा में भी बैठी थीं, लेकिन उस तरह से मुकम्मल तैयारी के साथ नहीं। ऐसे में उन्हें अब इस परीक्षा में बेहतरीन नतीजे लाने हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्र की ओर से इस साल कुछ राज्यों को नीट की परीक्षा में राहत दी गई है, लेकिन अगले साल से देशभर में यह परीक्षा नीट के तहत आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें