केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के विद्यार्थियों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) श्रीनगर में आरक्षित सीटों में 5 फीसदी कोटा मिलेगा। आरक्षण के भीतर आरक्षण की इस व्यवस्था को शैक्षिक सत्र 2020-21 से प्रभावी कर दिया गया है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी आफ लद्दाख के रजिस्ट्रार के अनुसार केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस व्यवस्था को लागू किया है। इसके तहत एनआईटी श्रीनगर में आरक्षित वर्ग की जितनी भी अंडर ग्रेजुएट सीटें हैं, उनमें पांच फीसदी कोटा लद्दाख के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित होगा।