फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेयू के छात्र कल्याण विभाग ने मनाया आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे

Thu, 07 Dec 2017 07:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Jammu University - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग (डीएसडब्ल्यू) ने वीरवार को आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे मनाया। उधमपुर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के तौर पर तैनात कर्नल (सेनि.) वीरेंद्र सिंह डोगरा में अपने 30 साल के अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन


आपरेशन ‘रक्षक’, ‘मेघदूत’, ‘विजय’ का जिक्र करते हुए भारतीय सेना की गौरवमयी परंपरा से सभी को परिचित कराया। बताया कि यह दिन 1949 से मनाया जाना शुरू हुआ। यह दिन भारतीय सैन्य बलोें के कल्याण के लिए भारतीयों से एकत्र किए जाने वाले फंड के प्रति समर्पित है।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. केशव शर्मा ने शिरकत की। मौके पर डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. सतनाम कौर, प्रो. एसके पंडिता, डा. एआर मनहास, कैप्टन एसआर दुबे, सुमित शर्मा, डा. अनुपमा वोहरा, रमनीत कौर, नम्रता चिब आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें