शिक्षा विभाग ने जम्मू संभाग में दसवीं और 12वीं कक्षा के रेगुलर विद्यार्थियों के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। कक्षा दस की परीक्षा 29 फरवरी और 12वीं की 27 फरवरी से शुरू होगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 11 बजे शुरू होंगी।
कक्षा दस की 29 फरवरी को अंग्रेजी, 3 मार्च को सोशल साइंस, 7 मार्च को गणित, म्यूजिक, पेंटिंग, आर्ट एंड ड्राइंग, 11 मार्च को साइंस (फिजिक्स, केमेस्ट्री, लाइफ साइंस, होम साइंस), 14 मार्च को हिंदी-उर्दू, 17 मार्च को वोकेशनल (हेल्थकेयर, रिटेल, टूरिज्म, सूचना तकनीकी, सिक्योरिटी, कृषि, ब्यूटी वेलनेस, मीडिया, फिजिकल एजुकेशन) और 18 मार्च को एडिशनल एवं ऑप्शनल की परीक्षा होगी। म्यूजिक साइंस, होम साइंस, कंप्यूटर साइंस और साइंस के प्रैक्टिल 24 मार्च को होंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने अपने संस्थान के हेड से संपर्क कर इसकी जानकारी लेनी होगी। 17 फरवरी तक विद्यार्थियों के रोल नंबर जारी हो जाएंगे।
12वीं की परीक्षा के तहत विज्ञान संवर्ग की 27 फरवरी को जियोलाजी, बायो टेक्नालाजी, माइक्रो बायोलाजी व बायो केमेस्ट्री, दो मार्च को सामान्य अंग्रेजी, पांच मार्च को केमेस्ट्री, दस मार्च को फिजिक्स, 12 मार्च-ज्योग्राफी, 16 मार्च-मैथ्स, 19 मार्च-बायोलाजी(बॉटनी-जूलॉजी) व सांख्यिकी, 23 मार्च-कंप्यूटर साइंस, इंफोरमेटिक्स प्रैक्टिस, इनवायरोमेंट साइंस, फंक्शनल इंग्लिश, फिजिकल एजुकेशन, इस्लामिक स्टडीज, वैदिक स्टडीज, बुद्धिस्ट स्टडीज व इलेक्ट्रानिक्स तथा 26 मार्च को आईटी, रिटेल, हेल्थकेयर व टूरिज्म की परीक्षा होगी।