भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) जम्मू में पीएचडी का पहला बैच आज से शुरू हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कोरोना पॉजिटिव होने पर सेल्फ क्वारंटीन चल रहे डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसका ऑनलाइन उद्घाटन किया।
विज्ञापन
आईआईएम जम्मू के चेयरमैन डॉ. मिलिंद कांबले ने ट्विटर हैंडल पर कार्यक्रम की जानकारी साझा कर बताया कि संस्थान का पहला पीएचडी बैच (2020-2024) और एमबीए के पांचवें बैच (2020-2022) का केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार सुबह 11 बजे उद्घाटन किया।