फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: विंटर जोन की 10वीं की परीक्षा में लड़कियों ने फिर लहराया परचम, नतीजे घोषित

Fri, 24 Jan 2020 09:39 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन ने शुक्रवार को जम्मू संभाग के विंटर जोन के 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष 50.64 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी लड़कियों ने परचम लहराया है।
विज्ञापन


हालांकि ओवर आल रिजल्ट में छह प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसमें लड़कों की संख्या 50.28 प्रतिशत और लड़कियों की संख्या 51.05 प्रतिशत रही।पिछले वर्ष 56 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। इसमें लड़कों की संख्या 54 और लड़कियों की संख्या 57 प्रतिशत थी। 

इस परीक्षा में 24,008 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से सिर्फ 12,158 विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा में 393 विद्यार्थियों ने ए-1 ग्रेड, 744 विद्यार्थियों ने ए-2 ग्रेड, 1,309 विद्यार्थियों ने बी-1 ग्रेड, 2,386 विद्यार्थियों ने बी-2 ग्रेड, 3,697 विद्यार्थियों ने सी-1 ग्रेड, 3,337 विद्यार्थियों ने सी-2 ग्रेड और 495 विद्यार्थियों ने डी ग्रेड हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें