फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सेमेस्टर मुंबई जाकर पढ़ेंगे आईआईटी जम्मू के छात्र

Wed, 06 Mar 2019 12:05 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए आईआईटी मुंबई और आईआईटी जम्मू में एमओयू
  • विजिटिंग रिसर्च स्कालर कहे जाएंगे विद्यार्थी, दो-दो छात्र चुने जाएंगे
विज्ञापन
आईआईटी जम्मू - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी जम्मू के छात्र एक सेमेस्टर मुंबई जाकर पढ़ सकेंगे। यह सुविधा उन्हें एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत मिल सकेगी। दरअसल, पिछले महीने आईआईटी जम्मू और मुंबई के बीच एक एमओयू हुआ है, जिसके तहत दोनों संस्थान एक दूसरे को रिसर्च और अन्य एक्टिविटी में सहयोग करेंगे। दोनों ही संस्थानों से दो-दो छात्र हर साल इस प्रोग्राम के लिए चुने जाएंगे। यूजी फाइनल या प्री-फाइनल ईयर के छात्र को यह सुविधा मिल सकेगी। इन्हें विजिटिंग रिसर्च स्कालर नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन


आईआईटी जम्मू के डायरेक्टर प्रो. मनोज सिंह धर और आईआईटी मुंबई के डायरेक्टर प्रो. देवांग खाखड़ ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। यूं तो समझौता तीन साल बाद स्वत: समाप्त हो जाएगा, लेकिन अगर संस्थान इसे बाद में भी लागू करना चाहें तो पांच साल बाद इसका रिव्यू किया जाएगा। यह भी प्रावधान किया गया है कि छह माह पहले लिखित में नोटिस देकर कोई भी संस्थान इस एमओयू को समाप्त कर सकेगा। एक्सचेंज प्रोग्राम में शामिल छात्रों को आवश्यक रूप से हेल्थ इंश्योरेंस लेने की भी बाध्यता रखी गई है। 

इस तरह होगा एक्सचेंज
आईआईटी जम्मू चार माह पहले चुने गए छात्रों के नाम आईआईटी मुंबई को भेजेगा, जिसके बाद आईआईटी मुंबई एक स्वीकृति पत्र आईआईटी जम्मू को प्रेषित करेगा। उसे प्रोग्राम शुरू होने से दो माह पहले तक यह करना जरूरी होगा। इसी तरह आईआईटी मुंबई से आने वाले छात्रों के नाम जम्मू को भेजे जाएंगे और यहां से स्वीकृति पत्र मुंबई जाएगा। छात्रों की रहने की व्यवस्था आन कैंपस की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें