फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मूः जीएमसी का तीसरा दीक्षांत समारोह 29 फरवरी को, 15 कमेटियां गठित

Sat, 22 Feb 2020 04:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू का तीसरा दीक्षांत समारोह 29 फरवरी को होगा। जीएमसी के सभागार में हो रहे इस समारोह में 2018-19 में उत्तीर्ण हुए एमबीबीएस टॉपर्स को गोल्ड मेडल और डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। एमबीबीएस डिग्री होल्डरों से समारोह के लिए आवेदन मांगे गए हैं। समारोह की रिहर्सल आज यानी कि शनिवार से शुरू हो चुकी है, जिसमें 27 फरवरी को फाइनल और 28 फरवरी को ड्रेस रिहर्सल की जाएगी।

विज्ञापन

 
समारोह में वर्ष 2018-19 में उत्तीर्ण हुए 140 विद्यार्थियों को सूची में शामिल किया गया है लेकिन फाइनल सूची अभी तैयार की जा रही है। समारोह को सफल बनाने के लिए 15 कमेटियां बनाई गई हैं।

समारोह में उप राज्यपाल का कोई सलाहकार मुख्य अतिथि हो सकता है। इससे पहले जीएमसी में 2010 और 2015 में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था, जिसके बाद 2020 में अब इस समारोह को आयोजित किया जा रहा है।

दीक्षांत समारोह के लिए वर्ष 2018-19 के टॉपर्स की सूची तैयार की जा रही है। समारोह में पूर्व के वर्षों के बैच के डिग्री होल्डरों को भी गोल्ड मेडल देने की योजना है। समारोह की तैयारियां जोरों से चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुनंदा रैना प्रिंसिपल जीएमसी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें