फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 तक मिलेगा 11वीं कक्षा में दाखिला

Mon, 12 Sep 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
दाखिला - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
दसवीं की प्राइवेट परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को 2016-17 शिक्षा सत्र के 11वीं कक्षा में दाखिला देने के लिए जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन ने अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन


विद्यार्थी 20 सितंबर तक सरकारी और निजी स्कूलों में दाखिला लेकर 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर सकते हैं। जून 2016 में जम्मू संभाग के समर जोन में दसवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुए थे। इनमें हजारों की संख्या में विद्यार्थी परीक्षा को पास नहीं कर पाए थे और इन विद्यार्थियों को बोर्ड ने प्राइवेट परीक्षा के जरिये एक और मौका दिया था।

जुलाई में इनकी प्राइवेट परीक्षा आयोजित हुई थी और तीन सितंबर को इनका परीक्षा परिणाम घोषित किया है। इनमें सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा को पास किया है और अब इनको बोर्ड 11वीं कक्षा में एडमिशन देकर पढ़ने का मौका दे रहा है।
विज्ञापन


20 सितंबर तक विद्यार्थी समर जोन के सरकारी और निजी स्कूल में एडमिशन ले सकते हैं। वहीं स्कूलों को इन विद्यार्थियों को एडमिशन देने के निर्देश दिए गए हैं। प्राइवेट परीक्षा देने वाले के साथ ही रिवैल्यूएशन के जरिये पास होने वाले विद्यार्थियों को भी बोर्ड 11वीं कक्षा में एडमिशन लेने का मौका दे रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें