फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिका की कापी के लिए 17 तक आवेदन

Thu, 08 Sep 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जम्मू संभाग के समर जोन स्कूलों के 2016 के दसवीं के प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए आनलाइन फार्म भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के तहत प्राइवेट विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका की कापी लेने के लिए तीन से 17 सितंबर तक आनलाइन फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन


बोर्ड ने जम्मू और कश्मीर में वार्षिक परीक्षा परिणाम निकालने के बाद रिवैल्यूएशन और उत्तर पुस्तिका के लिए आनलाइन फार्म भरने की सुविधा शुरू की है।

वार्षिक परीक्षा के बाद अब इस सुविधा को प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए भी शुरू किया गया है। 26 अगस्त को बोर्ड ने 12वीं कक्षा के प्राइवेट विद्यार्थियों को इसका लाभ देने के लिए बोर्ड ने अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के तहत नौ सितंबर तक विद्यार्थी आनलाइन फार्म भर सकते थे।

वहीं शुक्रवार को दसवीं के प्राइवेट परीक्षा परिणाम निकालने के बाद बोर्ड ने नाखुश विद्यार्थियों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। तीन सितंबर से परीक्षा परिणाम से नाखुश विद्यार्थी उत्तर पुस्तिका के लिए आनलाइन फार्म बोर्ड की वेबसाइट में भर सकेंगे।
विज्ञापन


फार्म भरने के बाद विद्यार्थी दूसरे दिन जेके बैंक की किसी शाखा में सुबह 11 से शाम चार बजे तक फार्म की फीस जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों के पास क्रेडिट और डेबिट कार्ड हैं, वे फीस भी आनलाइन जमा करवा सकते हैं। उत्तर पुस्तिका के लिए फार्म भरने की अंतिम तारीख 17 सितंबर रखी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें