फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई एडवांस 2017: पहली बार वेबसाइट पर दस साल के पेपर

Sat, 26 Nov 2016 12:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
लिखित परीक्षा - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
आईआईटी में एडमिशन की तैयारी करने वाले स्टूडेंटों की सुविधा को देखते हुए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस 2017 के पिछले 10 साल (2007 से 2016 तक) के पेपर पहली बार वेबसाइट द्भद्गद्गड्डस्र1.ड्डष्.द्बठ्ठ पर उपलब्ध करा दिए गए।
विज्ञापन


फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के क्वेश्चन देखकर पेपर के सही पैटर्न का आकलन किया जा सकता है। इसकी मदद से कठिन प्रवेश परीक्षा की तैयारी आसान बनाई जा सकती है।

जेईई एडवांस 2017 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस बार की प्रवेश परीक्षा आईआईटी मद्रास की देखरेख में होगी।  21 मई 2017 को दो पालियों (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम पांच बजे तक) में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन


आईआईटी मद्रास की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अगले शैक्षिक सत्र (2016-17) में दो लाख 20 हजार स्टूडेेंट जेईई एडवांस का पेपर देंगे। पिछले सत्र (2015-16) में दो लाख स्टूडेंटों ने पेपर दिया था। सभी कोर्स की 15 फीसदी सीटें एससी और सात फीसदी एसटी के लिए आरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें