श्रीनगर में कर्फ्यू के बीच परीक्षा देने के लिए विद्यार्थियों को जारी किए गए एडमिट कार्ड कर्फ्यू पास का काम करेंगे। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट श्रीनगर ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए यह आदेश जारी किए हैं।
श्रीनगर में छह से 18 अगस्त तक विभिन्न प्रकार की परीक्षाएं और कांउसिलिंग का आयोजन किया जाना है। आईयूएसटी की तरफ से फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा का आयोजन जेएंडके इंस्टीट्यूट आफ मैथमेटिक्स साइंस अमर सिंह कालेज में होगा।
इसके साथ ही आईएएस प्रीलिमिनरी परीक्षा और मास्टर प्रोग्राम के लिए एसकेयूएएस में कांउसिलिंग का आयोजन किया जाना है।
हालात बिगड़ने पर पिछले कई दिनों से श्रीनगर में कर्फ्यू लगाया गया है और लोगों को घरों से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है। लेकिन विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए प्रशासन की तरफ से विशेष छूट दी जा रही है।