अभिभावकों को कहा गया है कि वह सुनिश्चित करें कि बच्चे 5-6 घंटे से ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल न करें। ऑनलाइन माध्यम से हो रही पढ़ाई पर भी ध्यान रखें। शिक्षा विभाग की ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ लिया जा सकता है। किसी भी स्कूल के खिलाफ शिकायत है तो समाधान पोर्टल पर सूचित किया जा सकता है। किसी भी समस्या के लिए विद्यार्थी या अभिभावक ‘आओ बात करें’ सेवा नंबर 6006800068 पर फोन कर सकते हैं।
हर निजी स्कूल में बनेगी पेरेंट्स एसोसिएशन
सभी स्कूलों से किसी प्रशासनिक सदस्य का नंबर डायरेक्टोरेट के टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा जाएगा, जिसके माध्यम से अभिभावकों की समस्याओं का उसी समय रिस्पांस दिया जाएगा। सभी प्राइवेट स्कूलों में पैरेंट्स एसोसिएशन बनेंगी। स्कूल विभाग के पोर्टल पर ब्योरा अपलोड करेंगे। इसी के आधार पर मान्यता प्रमाणपत्र के लिए आवेदन भी लिया जाएगा। गैर पंजीकृत स्कूल 15 दिन के अंदर आवेदन करेंगे अन्यथा उन्हें बंद कर दिया जाएगा।