फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में खाली सीटों के लिए छह सितंबर को होगी परीक्षा

Sun, 25 Aug 2019 11:11 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय पीजी के विभिन्न कोर्सों की खाली सीटों के लिए दाखिला परीक्षा करवाने जा रहा है। यह परीक्षा छह सितंबर को सुबह 11 बजे से लेकर 12 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर में ही होगी। 
विज्ञापन


परीक्षा के जरिए सेल्फ फाइनेंसिंग सीटें और एमए हिंदी, एमए नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज, एमएससी मेटीरियल साइंस एंड टेक्नालाजी, एमए सोशल वर्क, एमए मॉस कम्यूनिकेशन एंड न्यू मीडिया में विद्यार्थियों का दाखिला किया जाएगा। विद्यार्थियों का दाखिला मेरिट के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा के दिन ही परिणाम जारी कर प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों का दाखिला किया जाएगा। 

गौरतलब है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया की तारीख तीन अगस्त तक थी। इसके बाद भी कुछ कोर्सों में सीटें खाली रह गई थी, जिसके लिए प्रशासन ने 19 अगस्त से 21 अगस्त तक विभिन्न कोर्सों की सीटों पर दाखिले के लिए ऑफलाइन काउंसिलिंग की। इसमें 100 के करीब विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था, लेकिन उसके बाद भी कोर्सों में सीटें खाली रह गईं, जिसके लिए विश्वविद्यालय फिर से दाखिला परीक्षा करवा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें