श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी
- फोटो : सोशल मीडिया
श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी (एसएमवीडीयू) में देश के अठारह राज्यों समेत नौ देशों से इंजीनियरिंग के अजूबे रोबोट अपनी करामात दिखाएंगे। शुक्रवार को एनुअल टेक्निकल फेस्टिवल-तितिक्षा 2020 और रीसेंट ट्रेंड एंड एडवांसमेंट इन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के 6वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया गया।
तीन दिवसीय सम्मेलन में इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों द्वारा तैयार रोबोट अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। इसमें रोबो वार, हाईड्रॉलिक आर्म, स्मैश हिट, पैक-बोट, रोबो सॉकर का आयोजन होगा। वहीं विभिन्न वोकलिस्ट, म्यूजिकल बैंड आदि के भी टेक्निकल इवेंट होंगे।
तितिक्षा 2020 के को-आर्डिनेटर डॉ. राकेश झा और कांफ्रेंस के कनवीनर ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन के जरिए विभिन्न क्षेत्रों के टेक्नोक्रेट, विद्यार्थियों, स्कालरों, रिसर्चरों को अपना काम दिखाने का मौका मिलेगा। 9 देशों और 18 राज्यों से 289 एब्सट्रैक्ट आए हैं। जिसमें से 219 एब्सट्रैक्ट को शार्टलिस्ट किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस कान्फ्रेंस के जरिए कुछ चयनित पेपरों को यूजीसी, एससीआई के जर्नल में प्रकाशित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विवि के वीसी प्रो. रविंद्र कुमार सिन्हा रहे। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई दी।