रियासत में आगामी 24 जुलाई को हो रहे नेशनल एलिजिबिल्टी एवं एंट्रेंस टेस्ट-दो (नीट-दो) के लिए श्रीनगर में नए परीक्षा केंद्र अलाट किए गए हैं।
अतिरिक्त आयुक्त कश्मीर के अनुसार परीक्षा के दिन कर्फ्यू लगे होने की सूरत में सीबीएसई की ओर से जारी किए गए एडमिट कार्ड को कर्फ्यू पास के तौर पर माना जाएगा।
अतिरिक्त आयुक्त कश्मीर के अनुसार सेंटर नंबर 82501 में रोलनंबर 82500001 से 82500540 में बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन परीक्षा केंद्र में रोलनंबर 82500541 से 82501140 और रोलनंबर 82501141 से 82501740 के लिए श्री प्रताप कालेज, एमए रोड श्रीनगर (सेंटर नंबर 82502 (ए)) और अमर सिंह कालेज श्रीनगर (सेंटर नंबर 82502 (बी)) अलाट किए गए हैं।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की एक प्रकाशित कापी श्रीनगर के संबंधति केंद्रों पर 23 जुलाई को मुहैया करवाई जाएगी। उम्मीदवारों को निशुल्क फोटोग्राफ लिए जाएंगे। परीक्षा के दिन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9.30 बजे परीक्षार्थी रिपोर्ट करेंगे।