फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू यूनिवर्सिटी में पीजी और यूजी कोर्स में दाखिले शुरू, दूसरी मेरिट लिस्ट 24 को होगी जारी

Fri, 20 Jul 2018 09:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
jammu university
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय में पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर अकादमिक सत्र 2018-19 में पीजी और यूजी कोर्स की दाखिल प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को जम्मू यूनिवर्सिटी कैंपस विद्यार्थियों से भरा दिखा। जेयू एंट्रेंस टेस्ट (जेयूईटी) 2018 में क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थी पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमीशन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


जेयू कैंपस में सुबह से ही विद्यार्थियों का जमावड़ा दिखा। पीजी विभागों में विद्यार्थी दाखिले सहित प्रमाणपत्रों की जानकारी लेते दिखे। पीजी में एडमीशन लेने को लेकर छात्रों में उत्साह चरम पर था। जेयू से ही यूजी करने वाले विद्यार्थी खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। दिन भर हजारों की संख्या में विद्यार्थी कैंपस के विभिन्न विभागों में घूमते दिखे। पीजी हिंदी विभाग में प्रवेश लेने आए सौरभ कुमार ने बताया कि उन्होंने जेयू से स्नातक किया है। पीजी की पहली मेरिट  में नाम आने से काफी खुश हैं। जेयू जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से हिंदी विभाग में पीजी करना अपने में बड़ी बात है।

दूसरी तरफ कलस्टर यूनिवर्सिटी के अधीन आने वाले कालेजों में भी एडमीशन जारी है। हर दिन यूजी कोर्स में एडमीशन लेने के लिए हजारों की संख्या में विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। पहली बार कालेज में एडमीशन लेने वाले विद्यार्थी उत्साह और उमंग से भरे हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

6 अगस्त से कक्षाएं शुरू 

University of Jammu - फोटो : File Photo
6 अगस्त से कक्षाएं शुरू 
विवि के शेड्यूल के अनुसार दूसरी मेरिट सूची को 24 जुलाई को जारी किया जाएगा। इसमें संबंधित विभाग और नोडल विभागों में 3 अगस्त तक दाखिला प्रक्रिया को मुकम्मल बनाया जाएगा। इसके बाद 6 अगस्त को विभाग/आफसाइट कैंपस/कालेजों में पहले सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके अलावा 26 जुलाई को आरक्षित वर्ग और ओपन वर्ग की बची सीटों, 30 जुलाई को आरक्षित वर्ग और बची हुई ओपन सीटों और एक अगस्त को सेल्फ फाइनेंसिंग सीट के लिए दाखिला होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें