फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहाड़ में लापता हुए लोगों की तलाश में चिनाब में चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। रामबन के मेहाड़ में 26 जुलाई को चिनाब में गिरी आरपीएफ अधिकारी राकेश कुमार की कार और किश्तवाड़ में बादल फटने से लापता हुए लोगों की तलाश के लिए रविवार को चंकाह कंथान क्षेत्र में चिनाब में तलाशी अभियान को चलाया गया। दरिया में उफनते पानी में बोट के जरिये चप्पे-चप्पे को खंगाला गया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली है। अभियान में पुलिस सहित स्थानीय लोगों ने अभियान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सरपंच केवल सिंह ने बताया कि दरिया के एक स्थान पर चील और कौवे मंडराते हुए दिखाई दिए थे, जिस के बाद अरनास पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर एसएचओ अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में पहुंची पुलिस की पार्टी के साथ मिल कर तलाशी अभियान को चलाया गया। काफी देर तक चले अभियान के दौरान कुछ भी बरामद नहीं हुआ। गौरतलब है कि रामबन में गत माह एक टैंकर गिरने के बाद आरपीएफ अधिकारी राकेश कुमार की कार चिनाब में समा गई थी। उसकी पत्नी आशा रानी का शव तीन दिन पहले भमाग से बरामद किया गया था। उनके साथ दोनों बच्चों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं, टैंकर चालक भी लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें