फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वनों की कटाई बंद करो, रैका बचाओ-जम्मू बचाओ अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- हाथों में पोस्टर लिए नजर आए वकील, हाईकोर्ट शिफ्ट करने के फैसले का विरोध
विज्ञापन


जम्मू। जानीपुर से हाईकोर्ट को सिद्दड़ा में शिफ्ट करने के विरोध में वकीलों ने विशेष अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को हाईकोर्ट में वकील हाथों में वनों की कटाई बंद करो, रैका बचाओ-जम्मू बचाओ के पोस्टर लिए नजर आए। वरिष्ठ वकीलों ने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सांझा कीं। वकीलों ने एक अभियान के तौर पर इसे शुरू किया है, ताकि वे अपना विरोध जता सकें। साथ ही प्रशासन तक अपनी मांग को उठा सकें। एडवोकेट उमेश शर्मा का कहना है कि हम अपनी आवाज उच्च स्तर पर पहुंचाना चाहते हैं। बता दें कि वकीलाें का बड़ा तबका चाहता है कि हाईकाेर्ट जम्मू से बाहर शिफ्ट न हो, क्याेंकि जिला कोर्ट जम्मू रहने और हाईकोर्ट दूसरी जगह जाने से वकीलों व लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें