फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कॉलेजों में भरे जाएंगे असिस्टेंट प्रोफेसरों के पद, परीक्षा 27 अगस्त और 10 सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू और श्रीनगर में होंगे केंद्र, रविवार को 8000 अभ्यर्थियों के परीक्षा में बैठने की उम्मीद
विज्ञापन

जम्मू। कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों को भरने के लिए 27 अगस्त को प्रदेश के दोनों संभागों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा के माध्यम से दो अधिसूचनाओं के पदों को भरा जाना है। एक अधिसूचना में 420 और दूसरी में 300 पद भरे जाने हैं। दोनों अधिसूचनाओं के लिए करीब 14000 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
जेके पीएससी के अनुसार रविवार को ली जानी वाली परीक्षा में करीब 8000 अभ्यर्थियों के बैठने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद 10 सितंबर को भी कुछ विषयों की परीक्षा ली जानी है। इसमें कॉमर्स, फाइन आर्ट्स म्यूजिक एंड लैंग्वेज, इंडिस्ट्रयल कैमिस्ट्री, रेनेवएबल एनर्जी, डोगरी, मैथ्स और फिजिक्स विषय शामिल हैं। इसमें 2000 से अधिक अभ्यर्थी बैठेंगे। हलांकि, यह परीक्षा 5 सितंबर को होनी थी। मगर सीडीएस की परीक्षा के चलते इसकी तारीख को आगे बढ़ाया गया है। जेके पीएससी के उच्च अधिकारी ने कहा कि प्रदेश के कॉलेजों में 70 विषय पढ़ाए जाते हैं। इन विषयों में अब शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा। जेके पीएससी ने कुछ ही महीनों में इन रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। इसमें ज्यादा समय नहीं लगने दिया जाएगा। परीक्षा करवाने के बाद मूल्यांकन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार ली जा रही असिस्टेंट प्रोफेसरों की परीक्षा
प्रदेश के कॉलेजों में पहली बार परीक्षा के माध्यम से पदों को भरा जा रहा है। इससे पहले राज्य के नियमानुसार साक्षात्कार के आधार पर नियुक्तियां की जाती थीं। मगर नियम परिवर्तन होने के बाद जेके पीएससी को परीक्षा लेने का निर्देश प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें