फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिविर में 150 लोगों की आंखों की जांच, मुफ्त दवाइयां भी दीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने दृष्टिहीन लड़कियों व लड़कों के लिए रूपनगर के लुइस ब्रेल मेमोरियल आवासीय स्कूल में मुफ्त नेत्र जांच शिविर लगाया। श्री मल्ल माता सुकराला देवी धार्मिक ट्रस्ट और गोरक्षा समिति जम्मू-कश्मीर के सहयोग से लगाए शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि रमनीश गुप्ता, एसएसपी मुख्यालय जम्मू ने किया।
विज्ञापन

शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. स्वाति शर्मा ने 150 नेत्र रोगियों की जांच की। श्री माता वैष्णो देवी नारायणा अस्पताल ने रोगियों को मुफ्त दवाइयां भी दीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे स्थान पर निःशुल्क शिविर लगाना बड़ा पुण्य का कार्य है। जम्मू-कश्मीर गोरक्षा समिति अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता ने कहा कि आज स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती नहीं हैं। ऐसे आयोजनों से जरूरतमंदों की मदद होती है। श्री मल्ल माता सुकराला देवी धार्मिक ट्रस्ट अध्यक्ष तृप्त शास्त्री ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करेंगे। इस मौके पर थाना प्रभारी जानीपुर सिकंदर सिंह चौहान, पंडित मुनीष खजूरिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें